बुधवार, 31 अगस्त 2016

Manidhari gurudev

द्वितीय दादा गुरुदेव श्री मणीधारी जिनचंद्र सुरिश्वर जी महाराजा की 850 वीं पुण्यतिथि

जिन शासन के उजियारे हो, मणीधारी चंद्र सुरिश्वर
दर्शन दो आज दयाकर।।
जिनदत सुरि के पटधारी, जैनों में एक प्रभाकर,
दर्शन दो आज दयाकर ।।                                                                        
गुरू मदनपाल महाराजा को, तुमने ही दी थी दीक्षा,
प्रचार कराया जैन धर्म का,सच्ची दी थी शिक्षा,
यहा त्यागऔर तप संयम का, उपदेश दिया समझाकर,
दर्शन दो आज दयाकर।।
जिन शासन के उजियारे हो मणीधारी चंद्र सुरिश्वर....
             
था आलौकिक वो चमत्कार जो रथी न उठने पाई,
तब हुआ प्रभावित बादशाह, मिल महिमा सबने गायी,
वह महरोली की दादावाडी, वही धरा है मनहर,  
दर्शन दो आज दयाकर ।।
जिन शासन के उजियारे हो मणीधारी चंद्र सुरिश्वर....  
                                              
आज के दिन भाद्रपद 14 को दादा श्री मणीधारी जी ने देह का त्याग कर स्वर्ग को सिधारे थे, दादा के गुणों के बारे में जितना कहे कम है, आप का जैन संघ पर बहुत बडा उपकार है,                                     
ऐसे उपकारी दादा श्री मणीधारी जी के चरणों में कोटि कोटि वंदन......

मंगलवार, 5 जनवरी 2016

Purushadaniy Prabh Parshwanath प्रभु पार्श्वनाथ का जीवन परिचय

🐍 Q 1 पार्श्वनाथ प्रभु ने कितने भव किये ?
🐍 A दस
🐍Q  2 पार्श्वनाथ प्रभु किस भव मे चक्रवर्ती वने ?
🐍 A 2 कनक बाहु क भव मे
🐍 Q 3. पार्श्वनाथ प्रभु जन्म कब हुआ
🐍 A 3 पौष वदि दशमी
🐍 Q 4 पार्श्वनाथ प्रभु जन्म किस वंश में हुआ था ?
🐍 A  4 इक्ष्वाकु वंश
🐍 Q 5 पार्श्वनाथ का लंछन क्या है ?
🐍 A  सर्प
🐍 Q 6 पार्श्वनाथ की जन्म राशी क्या थी ?
🐍 A  6 तुला